महाराजगंज: मासूम के मौत के बाद पोस्टमार्टम नहीं होने पर आक्रोशितों ने काटा बवाल

पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर कराया शांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में 20 मई की रात्रि हत्या के बाद ग्रामीणों ने नट बस्ती में पिटायी करते हुये घरों में आग लगा दिया. इतना ही नहीं एक महिला की पिटायी करते हुए उसके तीन बच्चों को आग में जिंदा फेंक दिया. जिससे महिला व उसके तीनों बच्चें झुलस गए. घटना के दिन के पिटायी में घायल व आग में झुलसी महिला की मौत हो गई थी. उसके अगले दिन महिला की पुत्री की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. मौत के बाद बच्ची का शव लेकर नट बस्त के लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए. शहर के राजेंद्र चौक पर शव के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह घंटों बाधित हो गया.

ग्रामीणों की मांग थी कि हमलोगों ने जो प्राथमिकी दर्ज करायी हैं, उसमें छेड़छाड़ की गई है. साथ ही उस कांड में अभी तक एक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई. ग्रामीणों ने भुअरी कुवंर एवं उसकी मां संजू देवी की मौत पर मुआवजा की मांग पर अडे हुये थे. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, पुअनि दिलीप कुमार, अनिल सिंह, विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात करना चाहे, लेकिन ग्रामीण काफी उग्र थे. वे डीएम-एसपी को बुलाने कि मांग कर रहे थे. करीब दो घंटा के बाद थानाध्यक्ष रणधीर कुमार द्वारा काफी प्रयास करने के बाद एवं कांड में जो भी अभियुक्त बनाए गए हैं सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद जाम को हटवाया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024