परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव से छपरा के एकमा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लेरुआ गांव निवासी संजय शाह का 20 वर्षीय पुत्र सागर शाह को लूट करने के दौरान आरोपितों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि एक साथी गांव के ही श्रीकांत प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
युवक की हत्या की खबर सुनकर भड़का था जनाक्रोश
आक्रोशित भीड़ ने नट जाति के लोगों पर लूट के दौरान हत्या का आरोप लगाते हुए उनके झोपड़ीनुमा मकानों में आग लगाते हुए एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि भुअरी कुमारी,गोलू नट,सेबु नट,आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ 22 नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस हाथ अभी भी खाली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…