महाराजगंज: मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल 70 वर्षीय वृद्ध कपिल यादव की सोमवार की रात्री इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजन पटना में पीएमसीएच मे इलाज करा रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि 17 जून को महुआरी गांव निवासी 70 वर्षीय विरेन्द्र यादव एवं उनके पट्टीदार किशुन यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद मारपीट की घटना हुई. इस मारपीट में विरेन्द्र यादव, कपिल यादव, प्रदीप यादव घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए महाराजगंज अनुमडंल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से सीवान रेफर कर दिया गया.

जहां से कपिल यादव की स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जिसका उपचार पटना पीएमसीएच में चल रहा था. इलाज के दौरान सोमवार कि रात्री वृद्ध कपिल यादव का इलाज के दौरान मौत हो गई.उनकी मौत के बाद दोनों परिवारों में फिर तनाव उत्पन्न हो गया है. शव पहुंचने के बाद पुलिस भी गांव मे गश्त तेज कर दी है. इस संबंध मे मृतक के पुत्र व घायल विरेन्द्र यादव ने पुलिस को अपना फर्द बयान दर्ज 17 जून को दर्ज कराया था. जिसमे उन्होंने मारपीट को लेकर अपने पट्टीदार किशुन यादव,राधा यादव,जवाहीर यादव,राजू कुमार यादव,ओमप्रकाश यादव,अशोक यादव,सतेन्द्र यादव,प्रमोद यादव,रामकली देवी,दीपकली देवी को आरोपित किया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026