परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट बैंक में गोल्ड लोन के लिए ग्राहकों द्वारा जमा किए आभूषण को कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी कर बदलने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर ग्राहकों में आक्रोश है।बताया जाता है कि मुख्यालय के मोहन बाजार स्थित एक गोल्ड लोन बैंक में कुछ ग्राहक आभूषण जमा कर गोल्ड लोन लिए थे।
लोन चुकता करने के बाद जब वे अपना आभूषण लेने पहुंचे तो आभूषण बदल लिया गया था। यही नहीं, पैसे का भी इधर-उधर हिसाब में गड़बड़ी होने की संभावना जताई गई। इस घटना के बाद ग्राहकों ने महाराजगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि उक्त बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी से पूछताछ किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…