महाराजगंज: भूमि विवाद में हुई चाकूबाजी में एक की मौत, तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव में रविवार की रात भूमि विवाद को ले हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान विशुनपुर महुआरी निवासी गौरी साह के पुत्र ओवरसियर साह के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान गौरी साह के पुत्र मुन्ना साह और सोनू साह तथा चचेरा भाई छोटेलाल साह के रूप में हुई है। वहींं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशुनपुर महुआरी गांव निवासी गौरी साह और चंद्रिका साह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार की रात नौ बजे गौरी साह के पुत्र ओवरसियर साह और चंद्रमा साह के बीच आपस में तू-तू मैं- मैं होने लगे। बात बढ़कर मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

इसी बीच चंद्रमा साह के पुत्र श्यामबाबू साह ने चाकू से उक्त तीनों भाइयों पर प्रहार कर दिया। चाकू लगने से ओवरसियर साह की मौके पर मौत हो गई। इस बीच बचाव करने आए भाई मुन्ना साह और सोनू साह तथा चचेरा भाई छोटेलाल साह चाकू लगने से घायल हो गया। स्वजन सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाए जहां भाई मुन्ना साह और सोनू साह की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं छोटेलाला चचेरा भाई छोटेलाल साह के बाएं हाथ में चाकू लगी थी।

इस कारण चिकित्सक द्वारा उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चंद्रमा साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024