परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ डा. रवि रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास के लाभुकों के साथ बैठक की। बीडीओ ने अपूर्ण आवास के लाभुकों से 15 जून तक बरसा के मौसम शुरू होने से पहले तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा के मौसम में ईट बालू और सीमेंट का दाम महंगा हो जाता है।
इसलिए बरसात का मौसम शुरू होने से पहले अपना अधूरा आवास को पूर्ण करा लें। बीडीओ ने कहा कि 15 जून के बाद लाभुकों के आवास का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान जिस किसी लाभुक का आवास पूर्ण नहीं हुआ होगा उस लाभार्थी के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। बैठक में आवास सहायकों को हर हाल में 15 जून तक सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण करा कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। बैठक में आवास सहायक, अपूर्ण आवास के लाभुक आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…