परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना की गश्त दल ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा जांच कराने के बाद न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पश्चिम बंगाल 24 परगना निवासी आर्केस्ट्रा संचालिका सोनी सिंह उर्फ सोनी पासवान को तरवारा बाजार से गिरफ्तार किया गया।
वहीं अन्य गिरफ्तार लोगों में फखरुद्दीनुर निवासी परशुराम मांझी, दीनदयालपुर निवासी रंगलाल चौधरी, विजय केशरी तथा शाहपुर निवासी संगम प्रसाद शामिल हैं। इन सभी लोगों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में मजिस्ट्रेट के पास दंड के लिए भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…