महाराजगंज: बीडीओ ने किया मतदाता शिविर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज आगामी आम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा एक जनवरी 2024 तक के सभी 18 आयु के युवा के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, मृत मतदाता तथा अन्य प्रदेशों में स्थायी रूप से रहने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने तथा मतदान पहचान पत्र में हुई त्रुटि में सुधार के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया है जहां बीएलओ कार्य में जुटे हुए हैं। इसको लेकर बीडीओ डा. रविरंजन ने शनिवार को विभिन्न शिविर का निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया।

बीडीओ ने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि 18 की आयु पूर्ण कर चुके युवा, युवतियों के साथ ही दिव्यांग मतदाता का नाम सूची में दर्ज करें, साथ ही मृत हो चुके मतदाता का नाम सूची से हटाने का काम भी पूर्ण करें। उन्होंने स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं और दोहरे मतदाताओं की पहचान कर सूची से नाम हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बीएलओ के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026