परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के पिहुली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को एसडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अभिषेक कुमार चंदन, सीओ अरविंद प्रसाद सिंह, मुखिया सपना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना जैसे नल जल, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य, मनरेगा, कृषि समेत आदि की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लालबाबू चौधरी, थानाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर गुप्ता, कृषि पदाधिकारी शंभूनाथ मांझी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार पांडेय, मनोज कुमार, मनरेगा पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…