परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में रविवार को बीडीओ डा. रवि रंजन ने पंचायत सचिवों, मुखिया, तकनीकी सहायक एवं चयनित एजेंसी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान बीडीओ ने संबंधित एजेंसी से यह जानना चाहा कि इस सोलर लाइट को कैसे लगाना है। इसके लिए एक-एक बिंदु पर चर्चा की।
बीडीओ ने चयनित एजेंसी से कहा कि पंचायतों में जहां-जहां सोलर लाइट लगाना है, उसका पहले सर्वे कर चिह्नित कर संबंधित मुखिया को जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के समय किसी पंचायत से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में मुखिया कन्हैया राय, अखिलेश प्रसाद, रत्नेश्वर यादव, रामू यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…