परवेज अख्तर/सिवान: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र के शिवसोना इंजीनियरिंग कालेज के महिला छात्रावास में छात्रा द्वारा गले में फंदा डालकर पंखे से लटककर खुदकुशी करने के विरोध में नौजवान छात्र सभा ने शहर में कैडल मार्च निकाला। जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्य व छात्र जेपी चौक पहुंचे। इस दौरान विधायक ने कहा कि इस हृदयविदाकर घटना से सभी छात्र मर्माहत हैं।
उन्होंने बताया कि उसकी परीक्षा चल रही थी। लेकिन सेकेंड सेमेस्टर का जो भी रिजल्ट जारी किया गया, वह गलत तरीके से किया गया। कहा कि बड़े-बड़े सपने लेकर छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग कालेज में अपना नामांकन कराते हैं और देश के तमाम इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई कर अपना भविष्य तलाशते हैं। उन्होंंने कहा कि छात्रों के पक्ष में सरकार को न्याय करना चाहिए। कैंडल मार्च में इंजीनियरिंग कालेज के सैकड़ों छात्र शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…