परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विक्रमा गुप्ता ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को साफ-सफाई, समय पर विद्यालय संचालन करने का निर्देश दिया। बीईओ ने कहा कि जो शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार बननी चाहिए।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका ध्यान रहना चाहिए। बीईओ द्वारा विद्यालय में निरीक्षण करने से शिक्षकों में हड़कंप देखा गया। बीईओ ने बताया कि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबवलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिसौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हहवां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिगरहवां आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…