परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आरजीबीआर कॉलेज परिसर में मंगलवार की शाम आजाद समाज पार्टी के स्टार प्रचारक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण अपने पार्टी के प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संवैधानिक अधिकार के लिए संगठित रहना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है। मैंने ईमानदारी पूर्वक अपना काम किया हूं।
आप भी ईमानदारी के साथ अपना एक-एक वोट मेरे प्रत्याशी को दें। हम महाराजगंज की जनता को जगाने के लिए आया हूं, मेरी पार्टी संविधान के हक के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम के अध्यक्षता मो. इदरीस अंसारी तथा मंच संचालन बसंत कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश चुनाव प्रभारी एमएल तोमर, जिलाध्यक्ष दीपक सम्राट, अब्बास अली, नंद लाल साह, जफर अली, खुर्शीद आलम, अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा, कामनी चौधरी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…