परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के एक मैरेज हॉल में जिले के वैश्य समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री सह सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को आमंत्रित कर उनके प्रति आस्था व्यक्त करते हुए विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज का शत प्रतिशत मत उनके पक्ष में देने का निर्णय लिया गया। वैश्य समाज के निर्णय से अभिभूत पूर्व मंत्री ने बैठक में उपस्थित लोगों का स्नेह सहित धन्यवाद करते हुए कहा कि मैने हमेशा वैश्य समाज के लिए काम किया है। उन्होंने लोगों से यह वचन देते हुए कहा कि जब भी मेरी जरुरत महसूस होगी, मै आपकी सेवा व सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहूंगा। मौके पर जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, सुभाष चंद्र सोनी, विजय जायसवाल, पंकज सोनी, उदय गुप्ता, सुमन कुमार सोनी, वेद प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सोनी, मदन मोहन झुनझुनवाला, बब्लू चौरसिया, पवन जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…