परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के रामप्रीत मोड़ के समीप बुधवार को ग्रामीणों ने दो बाइक चोर को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया। साथ में चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह निवासी मोहित कुमार एवं सतीश कुमार के रूप में हुई। ज्ञात हो कि 24 दिसंबर को उक्त बाइक शहर के रामप्रीत मोड़ निवासी किराना दुकानदार संतोष कुमार के रिश्तेदार सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी संतोष चौबे की चोरी घर के पास से कर ली गई थी।
बुधवार को उसी स्थान पर उक्त चोरी की बाइक खड़ी कर चार लड़के सिगरेट पी रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर बाइक पर पड़ी। ग्रामीणों ने मौके से दो बाइक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…