परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव निवासी भाजयुमो उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी उर्फ अप्पू तिवारी की सोमवार की स्कार्पियो व टै्रक्टर में अचानक आग लग गई। इससे उनका दोनों वाहन धू-धूकर जल गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजीव रंजन तिवारी रोजाना की भांति सोमवार की संध्या अपनी स्कार्पियो एवं ट्रैक्टर आरा मशीन के पास खड़ी कर सोने चले गए थे।
तभी देर रात उनके दोनों वाहन मे आग लग गई। अगलगी की सूचना पर लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक दोनाें वाहन जलकर चुके थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…