परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के मोहन बाजार स्थित भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के आवास पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने की। बैठक में पांच अगस्त को राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पिछले 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान किए गए लाठीचार्ज जैसी कुकृत्य को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार, अपराध व अराजकता का माहौल है। ऐसी सरकार को सजा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की इन कुकृत्य को बताते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में शेखर कुमार, देवेंद्र सिंह, वीरेश कुमार पाठक, नवीन कुमार पांडेय, मंटू यादव, सुमन यादव, शैलू कुमार यादव आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…