परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुजफ्फरपुर में रूपा हत्याकांड के विरोध में शहर में मंगलवार की देर शाम राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रश्चि सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च राजेंद्र चौक से आरंभ होकर शिव मंदिर, बाटा मोड़, नया बाजार, फुलेना शहीद स्मारक, पुरानी बाजार, मोहन बाजार होते हुए पुनः राजेंद्र चौक पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए रश्मि सिंह ने कहा कि रूपा हत्या में शामिल बदमाशों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उनकी केश की जल्द सुनवाई हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहे है, लेकिन केंद्र से लेकर बिहार सरकार मौन है। आखिर यह कब तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हिंसा नहीं सम्मान चाहिए, जीवन का अधिकार चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में महिला उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…