परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर- सिवान मुख्य मार्ग पर नवादा मोड़ के समीप सोमवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय थाना की पुलिस ने सभी घायलों का उपचार चैनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में कराया जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान छितौली निवासी मनोज पटेल के पुत्र दीपक पटेल व विशाल पटेल के रूप में हुई है जबकि तीसरा बाइक सवार दारौंदा थाना क्षेत्र का बताया जाता है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बाइक सवार बखरी मेला से वापस घर लौटे रहे थे जबकि दूसरा बाइक सवार मेला देखने जा रहे थे। तभी चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर- सिवान मुख्य मार्ग पर नवादा मोड़ के समीप दोनों अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा कर घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना चैनपुर थाना को दी। सूचना मिलते चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मानवता परिचय देते हुए तीनों घायलों का उपचार चैनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में कराई जहां चिकित्सक द्वारा तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…