महाराजगंज: लोकसभा में गूंजा मशरक में शराब से हुई मौतों का मामला

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मशरख में बुधवार को जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लोकसभा में उठाया है। सांसद ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मशरख में जहरीली शराब पीने से 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार सारण के एसपी को तुरंत बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है तो शराब उपलब्ध कैसे हो रहा है। इसका मतलब है कि बिहार सरकार और प्रशासन के संरक्षण में शराबबंदी के नाम पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सारण जिला में इसके पूर्व भी जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से यह साबित हो है कि छपरा जिला के एसपी का अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण प्राप्त है। इसलिए तत्काल एक्शन लेते हुए एसपी को बर्खास्त किया जाए। सांसद ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर नाटक चल रहा है। अवैध शराब के कारोबारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। लोगों के घरों तक शराब पहुंचाया जा रहा है। सांसद ने मृतकों के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही सरकार से मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की क्योंकि यह घटना स्वभाविक नहीं है। सरकार की गलत शराब नीति के कारण प्रायोजित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026