सिवान: जवाहर नवोदय विद्यालय में इवनिंग असेंबली के दौरान मारपीट मामले में 15 छात्र हुए सस्पेंड

  • सोमवार की देर शाम हुई थी घटना
  • नवोदय विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह डीएम के निर्देश पर प्राचार्य ने किया कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना के करमली हाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की शाम सिनियर व जूनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोषी 15 छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड की कार्रवाई करते हुए छात्रों को उनको अभिभावकों को बुलाकर घर भेजने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू कर दी गयी. बताते चलें कि सोमवार की संध्या इवनिंग असेंबली के दौरान सीनियर व जूनियर क्लास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें सिनियर वर्ग के छात्रों ने जूनियर वर्ग के छात्रों को जमकर पिटाई कर दी. बाद में प्राचार्य ने पुलिस के सहयोग से जख्मी छात्रों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल छात्र में नौवीं कक्षा का आयुष राज, दसवीं कात्र अभिजीत जायसवाल व सुल्तान सोनी शामिल है.

वहीं मामूली रूप से जख्मी छात्रों का उपचार जवाहर नवोदय विद्यालय के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया था.इधर मंगलवार को मारपीट के मामले में डीएम अमित कुमार पांडे ने प्राचार्य डॉ एसबी मिश्र को तलब किया था. जहां प्राचार्य द्वारा वस्तु स्थिति से अवगत कराने के बाद नवोदय विद्यालय समिति के अध्यक्ष सी डीएम अमित कुमार पांडे ने तत्काल दोषी छात्रों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित न हो.

हालाकि घटना के बाद जहां विद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल था, वहीं बुधवार को छात्र सहमे हुए नजर आ रहे थे. इधर डीएम का निर्देश मिलने के बाद प्राचार्य डॉ एसबी मिश्र ने बताया कि तत्काल प्रभाव से दोषी पाएं गए 15 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उनके अभिभावकों को बुलाकर छात्रों को घर भेजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं दूसरी ओर बताया जाता है कि पीड़ित छात्र के अभिभावक विद्यालय पहुंच अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था.परंतु विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्रवाई का भरोसा देने के बाद वे शांत हुए. वहीं दूसरी ओर प्राचार्य ने बताया कि जेएनवी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. कैंपस पूरी तरह सुरक्षित है तथा पठन पाठन की प्रक्रिया पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024