महाराजगंज: समर कैंप में बच्चों को कराया जा रहा है पठन पाठन

परवेज अख्तर/सिवान: सरकार सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी में कमजोर बच्चों को सामान्य वर्ग के समान लाने के लिए समर कैंप का आयोजन की है। समर कैंप अलग-अलग समय में चलाया जा रहा है। रविवार को राजकीय प्राथमिक मकतब पुरानी बाजार में निकहत परवीन ने बच्चों को समर कैंप में शिक्षा दे रही थी। उन्होंने बताया कि कमजोर बच्चों को सामान्य बच्चों के अपेक्षा बनाने के लिए उसमें समझ विकसित किया जा रहा है ताकि वे छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यालय के अन्य बच्चों समान समझ सकें।

वहीं नया प्राथमिक विद्यालय नौतन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आकिल टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, राजकीय मध्य विद्यालय गौर, राजकीय मध्य विद्यालय पटेढी सहित अनेक केंद्रों में समर कैंप का आयोजन किया गया है जहां प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।इस संबंध में बीईओ विक्रमा गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में जहां जहां समर कैंप का आयोजन किया गया है वहां जांच शुरू कर दी गई है। यदि कोई केंद्र बंद पाया गया तो उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026