परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जंक्शन के पूरब शनिवार की रात करीब 8.20 बजे एक वृद्ध ने कोचिन अप ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी अन्य पुलिस बल के साथ पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोराखास निवासी विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है।बताया जाता है कि पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन के पूरब रात्रि करीब 8.20 बजे अप ट्रैक पर कोचिंन ट्रेन के आगे एक वृद्ध व्यक्ति लेट गया। इस दौरान उस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना लोकोपायलट ने स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी तथा हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी दलबल के साथ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का ट्रेन से कटने से उसका शरीर दो भाग में हो गया है। थोड़ी देर में एएसआइ जीआरपी सिवान राजेंद्र दास अपने कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा के बाद शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी पहुंच गए। शव की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा खास निवासी विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद रेलवे पुलिस शव को मृतक के स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन शव लेकर चले गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…