Categories: Siwan News

महाराजगंज: आशीर्वाद सोना ऋण कार्यालय में उपभोक्ताओं ने काटा बवाल

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के मोहन बाजार राजेंद्र चौक के समीप स्थित आशीर्वाद सोना ऋण कार्यालय से उपभोक्ताओं के जमा किए गए सोना गायब, कम हो जाने, सोना के बदले में पीतल रख देने को लेकर लोगों ने बुधवार को बवाल काटा। बैंक खुलने से कुछ ही समय पहुंचे उपभोक्ता मेन गेट पर हंगामा करने लगे।बताते चलें कि बुधवार को सुबह जब बैंक खुलने का समय हुआ तो उपभोक्ता जिनके सोना बैंक में रखकर और ऋण के रूप में राशि लिए थे मेन गेट पर धरना देना शुरू कर दिए।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा बैंक खोलने नहीं दिया जाएगा। शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रबंधक द्वारा काफी समझाने के बावजूद उपभोक्ता मानने को तैयार नहीं थे। उसके बाद सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने मामले को महाराजगंज थाना तक ले गई। आशीर्वाद सोना ऋण कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रबंधक, अन्य कर्मियों तथा उपभोक्ताओं को लेकर पुलिस थाने में पहुंची जहां थाने में रीजनल मैनेजर से बात करने के बाद मामला शांत हुआ। बैंक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि क्षेत्रीय प्रबंधक (एरिया मैनेजर) एक सप्ताह के अंदर आएंगे और बैठक कर मामले का निदान कर लिया जाएगा। मौके पर अर्जुन कुमार सोनी, अरविंद कुमार सोनी, नन्हें वर्मा, मनीष कुमार, इल्लू कुमार, संदीप कुमार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दिखाई दिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024