हसनपुरा के नसीब कुरैशी की मॉब लिंचिंग कर हत्या का मामला सदन में गूंजा,सदन के बाहर भी प्रदर्शन

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
बिहार के सिवान जिला अंतर्गत एमएच नगर थाना के हसनपुरा कुरैशी मोहल्ला निवासी नसीब कुरैशी की मॉब लिचिंग कर हत्या कर देने का मामला पटना सदन में जीरादेई के माले विधायक ने जबरदस्त तरीके से उठायी है।माले विधायक श्री अमरजीत कुशवाहा ने पूरे सदन के अंदर मामले को उठाते हुए कहा कि सीवान जिला के हसनपुरा कुरैशी मोहल्ला निवासी नसीब कुरैशी को सारण जिला के रसूलपुर थाना अन्तर्गत योगिया गांव में पिछले 8 मार्च को प्रतिबंधित मांस का अफवाह फैलाकर मॉब लीचिंग कर हत्या कर दी गयी।उन्होंने ऐसी नफरती साम्प्रदायिक ताकतों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा की मांग किया है।वहीं सदन के बाहर भी प्रदर्शन कर इस मामले को भाजपाई कनेक्शन की जांच होने की बात कही है।जैसे ही इस मामले को विधायक श्री कुशवाहा ने सदन के अंदर उठाया तो गहमागहमी का माहौल कायम हो गया।सदन के बाहर प्रदर्शन को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

यहां बताते चलें कि नसीब कुरैशी की मॉब लिंचिंग कर हत्या के बाद अभी भी उनके परिजन सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।उनके दरवाजे पर लगातार कई घटक दलों के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है।सभी लोग उनके परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं।यहां बताते चलें कि घटना के बाद सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तथा घटना में शामिल अन्य लोग अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।परिजनों का कहना है कि पुलिस इस घटना को लीपापोती करने में जुटी हुई है।जबकि सारण के वरीय पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियो को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद कुर्की जब्ती का तामिला किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026