परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार दिन के 11:00 बजे महाराजगंज थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों शराब फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बलिया गांव में अवैध रूप से देशी शराब बनाने का काम किया जा रहा है.
मामले की जानकारी के बाद एसआई दिलीप कुमार समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की फौज मौके पर पहुंच कर छापेमारी अभियान चलाया. पुलिसकर्मियों ने छापेमारी के बाद अवैध देसी शराब की फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा ने शराब और अन्य सामाग्री बरामद किया है. हालांकि पुलिस के आने की भनक शराब कारोबारियों को पहले ही लग गई थी. जिससे शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…