परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी में दबंगों द्वारा मां, बहन व बेटे को पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में घायल तूफानी राम ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है. आवेदन में किा है कि 30 मई को अपने घर से अपने रिश्तेदारी में मां व बहन के साथ टैंपू से जा रहा था. तभी पचलखी बाजार से पहले से घात लगा कर बैठे 10-12 की संख्या गोविंद पटेल, राजन सिंह, सोनू सिंह, राणा सिंह, अंकित सिंह, विकास सिंह, नंदन सिंह, रामजी सिंह, मकेश सिंह सहित 6 से 7 अज्ञात लोगों ने जबरन टेंपू रोक लिया.
बहन को जबरन टैंपू से खींच कर नीचे उतारने लगे. यह देख जब विरोध किया तो सभी लाठी, डंडा व हॉकी से हमारे ऊपर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया. मां बीच-बचाव करने पहुंची तो मारपीट कर घायल कर दिया. तीनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…