परवेज अख्तर/सिवान: माकपा की प्रखंड इकाई ने किसानों द्वारा उत्पादित गेहूं को बिचौलियों द्वारा खरीद पर अंकुश लगाने को ले शहर के मार्कण्डेय सिंह के निवास पर बैठक की. बैठक की अध्यक्षता माकपा नेता अधिवक्ता अरविंद सिंह ने की. अधिवक्ता श्री सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि सुधार से जुड़े तीन विधेयक पर प्रकाश डालते हुए किसान के हित में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बिचौलियों दवा हेराफेरी करने का आरोप लगाया.
माकपा के नेता मुंशी सिंह ने माकपा के सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. दयाशंकर द्विवेदी ने अधिप्राप्ति में बिचौलियों द्वारा गेहूं खरीदने की आलोचना की. मौके पर राजेंद्र दास, अर्जुन प्रसाद, इदरीस मियां, राजेंद्र दास, जनार्दन राम, रमेश उपाध्याय, मुकेश राम आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…