परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के एकलाम गांव में बीती रात अचानक लगी आग से मकान समेत मकान में रखा लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के एकलाम गांव में 12/13 जुलाई को अनिल यादव के मकान में अचानक आग लग गई.
आग से उनका झोपड़ीनुमा मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया और उसमें रखे लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति भी जलकर स्वाहा हो गया था. जिसे लेकर आग से प्रभावित फूलमति देवी पति अनिल यादव ने आग लगाने का कारण भूमि विवाद बताते हुए अपने गांव के सात लोगों के विरोध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई किया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…