परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नखास चौक के समीप शुक्रवार की शाम मौनिया बाबा मेला के दौरान अपराध योजना बनाते एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त बदमाश से पास से एक पिस्टल तथा पांच गोली बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नखास चौक पर एक व्यक्ति पिस्टल के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जब पुलिस वहां पहुंची तो वह व्यक्ति भागने लगा।
तभी पुलिस दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसके शरीर की जांच की गई तो उसके कमर में एक पिस्टल तथा पांच गोली बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति शहर के पसनौली निवासी विवेक कुमार उर्फ इलु सोनी है। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…