परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकार सुनील कुमार प्रसाद ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। सुनील प्रसाद के गाए भोजपुरी देवी गीत ‘भाई के धरि पगरिया मैया तोहरे दुअरिया गोड़वा लाग तानी, कौन फुलवा फुलेला लाहालाही, माई लाल चुनरी, कहां बिरजलू के मइया कहां बीरजलु… आदि गीत प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
काली मंदिर परिसर में पूजा पंडाल में शेर पर सवार देवी दुर्गा को स्थापित किया जा रहा है। वाराणसी से पधारे आचार्य अमित कुमार तिवारी व अभय पाठक के वैदिक मंत्रोंचार के बीच मुख्य यजमान आजाद सिंह व लवली सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना चल रही है। ग्रामीणों के सहयोग से काली मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस मौके पर आजाद सिंह, झबलु सिंह, डब्ल्यू सिंह, राजकुमार उपाध्याय उर्फ बटर बाबा, अप्पू सिंह व संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…