परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को प्रखंड प्रमुख की देखरेख में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख राधा देवी, बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ रामेश्वर राम व थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर से बाबा लाड़ी, बनारस से भगवान दास, मधु व रिया, नेपाल से लक्की थापा, पंजाब से मौसम अली, बोधगया से कुमारी सोनम व कुमारी काजल, मेरठ से रिंकी व पिंकी समेत आदि पहलवानों ने अपना-अपना दमखम दिखाया।
इस मौके पर काशी चौधरी, पवन कुमार यादव, मुखिया अमरनाथ राम, सतीश चंद्र गुप्ता, उप प्रमुख रिंकी देवी, विनोद प्रसाद, छोटन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कुश्ती देखने के लिए असांव, आंदर, जयजोर, भवराजपुर, जमालपुर समेत दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। समाचार प्रेषण तक कुश्ती प्रतियोगिता जारी था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…