महाराजगंज: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, स्वजनों में मचा काेहराम

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज हरियाणा के पानीपत में संदिग्ध स्थिति में थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी निवासी दीनबंधु भारती के पुत्र संजीत कुमार उर्फ मुसवा की मौत हो गई। घटना 11 दिसंबर की बताई जाती है। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि दो दिन पहले संजीत फोन कर अपने पिता से बताया था कि विदेश जाने के लिए उसका वीजा आ गया है। इसमें टिकट में काफी रुपये लग रहे हैं। टिकट के लिए स्वजनों से रुपये की मांग की, लेकिन एक साथ उतना रुपये जल्द इंतजाम कर पाना संभव नहीं था।

आशंका यही जताई जा रही है कि इसी वजह से संजीत अवसाद में चले जाने के बाद आत्महत्या कर लिया होगा। उसका शव मंगलवार की शाम गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। संजीत अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसी के बदौलत गांव पर मकान का निर्माण हुआ था। परिवार का सबसे तेज लड़का होने के चलते सभी लोग उसकी बात मानते थे। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024