महाराजगंज: विद्युत स्पर्शाघात से अवकाश प्राप्त फौजी की मौत

थाना क्षेत्र के हहवा गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवा गांव में अपराह्न में बिजली के स्पर्शघात से अवकास प्राप्त 40 वर्षीय फौजी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि फौजी घर पानी चढ़ाने वाला बिजली मोटर है. बिजली मोटर किसी कारण बंद हो गया था. जिसे चालू करने के लिए फौजी गया. स्विच ऑन करने के बाद भी पानी मोटर नहीं चालू हो रहा था. फौजी मोटर को जैसे टच किया. मोटर में चिपका हीं रह गया. एक्स फौजी हहवां गांव के स्व. रामनरेश ठाकुर का 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर बताया जाता है. मृतक की पत्नी पड़ोस के पंचायत जिगरवां में शिक्षक है. फौजी के अकस्मात मौत पर पीड़ित पत्नी व तीन बच्चों के बीच चीत्कार मार रोने बिलखने का माहौल उत्पन्न हो गया.

परिजनों के दहाड़ मार रोने की घटना की आवाज सुन कर आसपास के लोगों की हुजूम एकत्रित हो गया. आसपड़ोस के लोग पीड़ित परिवर को समझाने-बुझाने में लगे थे. ग्रामीणों में माहौल गमगीन था. घटना स्थल पर पहुंचने वाले सभी लोगों के आंखों से आंसू छलक रहा था. मृतक के तीन लड़की व एक सात वर्षीय पुत्र प्रियांश बताया जाता है जो अपने तीनों बहनों से छोटा भाई है. पिता के शव से लिपट कर रोने की दृश्य देख कर सभी की आंखेँ गीली दिख रही थी. मृतक के घर के अन्य सदस्य दूसरे प्रदेशों में रहते है. उनके पहुंचने पर शव का अंतिम दाह संस्कार हो की बात बताई जा रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026