सिवान: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआ व सरावे के बीच की

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआ व सरावे के बीच तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने साईकल सवार को टक्कर मार दिया. जिससे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआ गांव निवासी प्रेम शर्मा के रूप में हुई है.घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोपहर में साईकिल से सीवान सब्ज़ी खरीदने के लिए प्रेम शर्मा गए थे. जहां देर शाम तक घर नहीं लौटे. इधर उधर खोजबीन किया गया. लेकिन कही से कुछ नहीं पता चल सका. रात नौ बजे के आसपास गांव के ही कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दिया की कररुआ और सरावे के बीच प्रेम शर्मा सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है.

साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो चूकी है. आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचा, जहां गंभीर स्थिति में छटपटा रहे थे. शरीर से खून ज्यादा निकल गया था. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. वृद्ध मां बार बार बेहोश जा रही थी. हालांकि परिजनों ने बीना पोस्मार्टम कराए ही शव लेकर गांव चले गए. शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया. रविवार की सुबह शव का दाह संस्कार किया गया. मामले में परिजनों ने स्थानीय थाना को शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से मिलकर पूछताछ की गई, लेकिन परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026