बंगरा में सांसद ने दीपोत्सव कार्यक्रम का किया उद्घाटन
✍️परवेज अख्तर/सिवान:
महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शनिवार की शाम रघुवीर सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह ने की। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जय श्रीराम की आकृति से सजी 108 दीपों को प्रज्वलित कर किया। इस अवसर सांसद ने कहा कि दीपक हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरित करता है। दीपक की रोशनी को ज्ञान का प्रतीक माना गया है। यह दीपों का शृंखला पूरे देश में अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा तक अनवरत जलता रहेगा। इसकी शुरुआत यहां से हो गई है। यह कार्यक्रम रामलला के प्रति संस्थान की निष्ठा व सनातनी आस्था व श्रद्धा को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के पांच लाख गांवों में लगातार धार्मिक कार्यक्रम होगा। सांसद ने कहा कि वर्षों तक तंबू में रहने के बाद रामलला अपने वास्तविक रूप में आएंगे। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश के रामराज्य की स्थापना होगी। सांसद ने कहा कि सभी बाधाओं को दरकिनार कर शांति के साथ राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व में ही संभव है। देश को सबसे अधिक स्वतंत्रता सेनानी देने वाला बंगरा गांव वंदनीय है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार राज कपूर टीपू ने किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, विक्रमा पडित, सुप्रिया कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह, चंदन दुबे, संजय सिंह राजपूत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…