परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को डीपीआरओ शैलेश चौधरी व सीओ रामेश्वर राम की संयुक्त अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पंचायत सचिव व बीएलओ की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संबंध में विशेष चर्चा की गई।
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन करने, दावा एवं आपत्ति दाखिल करने, दावा एवं आपत्ति निस्तार करने व मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन की तिथि के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान बताया गया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सूची का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही बीएलओ द्वारा अनिबंधित योग्य नागरिक एवं भावी मतदाता की सूचनाएं भी प्राप्त की जाएगी। इस मौके पर आदित्य कुमार, सतीश पाठक, जयप्रकाश ठाकुर, राजीव कुमार, अभिषेक सिंह, रामप्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…