✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार राम की कार्यशैली से नाराज लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री व सांसद से स्थानांतरण कराने की मांग की है। इस संबंध में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, प्रो. सुबोध सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, अमरजीत सिंह, संजय सिंह राजपूत, राहुल सिंह आदि ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट को आवेदन देकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के स्थानांतरण कराने की मांग की है।
आवेदन कहा गया है कि यदि कोई वरीय पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करता है वे हमेशा गायब मिलते हैं। जब से वे महाराजगंज पीएचसी का प्रभार लिए हैं तब से पीएचसी में घोर अनियमितता देखी जा रही है। पीएचसी में समस्या ही समस्या रहती है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों के आरोप को निराधार बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…