✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज तत्कालीन बीईओ शिवशंकर झा के असामयिक निधन पर प्रखंड मुख्यालय स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल परिसर में शनिवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान उनके कार्यकाल तथा मार्गदर्शन पर चर्चा की गई।
जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने बताया कि तत्कालीन बीईओ के निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड सचिव विक्रमा पंडित, रामनारायण पाठक, मनिंद्र पांडेय, रत्नेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राजकिशोर, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार कुंवर, सुनीता कुमारी, जयप्रकाश मांझी, जकी बानो, पम्मी कुमारी, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…