परवेज अख्तर/सिवान: महुआरी-धोबवलिया मार्ग पर रोज रोज छिनतई की घटना से आजिज आकर लोग गुरुवार को सड़क पर उतर गए व महाराजगंज-धोबवलिया पथ को जाम कर दिया. करीब डेढ़ सौ लोगों ने महुआरी धोबवलिया रेलवे अंडरलाइन के पास जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. रोज इस पथ पर रुपये, मोबाइल की छिनतई की घटना आम बात हो गई है.
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. मालूम हो हमेशा की तरह बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रैक्टर से बालू ले जा रहे दो लोगों को पिस्टल दिखा कर करीब 8 हजार रुपये व दोनों की मोबाइल छीन ली. जिसके बाद हहवां व आसपास के लोगों ने सड़क पर उतर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही. पुलिस की काफी मशक्कत के दो घंटे बाद लोग शांत हुए और आवागमन सुचारू हुआ.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…