परवेज अख्तर/सिवान: शहर के फतेहपुर बाईपास में बुधवार को दम्पती का विवाद इस कदर बढ़ा की पत्नी ने ही अपने पति को लोहे की सरिया से पीट-पीटकर अस्पताल पहुंचा दिया. पीड़ित की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राम अवध यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई हैं. सदर अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित चंदन यादव ने बताया कि चार रोज पूर्व उसकी पत्नी अंजू देवी के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से सारी गहने और रुपया लेकर अपने मायके चली गई थी.
गांव में पंचायत के वावजूद भी वह नहीं मानी थी. उसका साफ तौर पर कहना था कि में अपने पति के साथ नहीं रहेंगे. बुधवार को सीवान शहर के फतेहपुर बाईपास के समीप पत्नी अंजू देवी,ससुर छबीला यादव समेत अन्य दो लोगों ने उनके साथ मारपीट कर लोहे की सरिया से हमला कर सर फोड़ दिया. इधर घटना के बाद सभी मौके से भाग खड़े हुए, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां उनकी लाज चल रही है. इस संबंध में पीड़ित ने पत्नी ससुर समेत अन्य दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की आवेदन दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…