महाराजगंज: एफएफसीआई गोदाम के मजदूर की पुलिसिया पिटाई पर गोदाम बंद कर किया प्रर्दशन

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के मजदूर की पिटाई के बाद गोदाम के सभी मजदूरों ने मंगलवार को काम बाधित कर प्रदर्शन दिया. घटना सोमवार की संध्या की है, जब कपिया निजामत गांव का मजदूर मुन्ना कुमार मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम से कार्य कर सोमवार की संध्या अपने घर जा रहा था. तभी नखास चौक के समीप पुलिस ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने को ले पिटाई कर दी. मजदूर मुन्ना का कहना था कि वह गोदाम का आईकार्ड दिखा रहा था, तभी पुलिस ने नहीं छोडा.

मंगलवार को जब इसकी सूचना मजदूरों को मिली तो वे गोदाम में कार्य बंद कर प्रदर्शन किये. मजदूर घर्मेंद्र साह, लक्ष्मण, तेजु साह, महेश साह, राजेश कुमार साह, जितन महतो, कलाम अंसारी, तारकेश्वर साह, संदीप साह, उमेश साह, मुन्ना कुमार रावत, जिउत महतो आदि का कहना था कि हमलोग गोदाम पर सुबह से शाम तक कार्य करते हैं, लेकिन हमलोगों के साथ ऐसा होगा तो कैसे कार्य होगा. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मजदूर हो या सरकारी कर्मी सभी को लॉकडाउन अवधि के दौरान अपना आई कार्ड लटका कर कही आना जाना है. यदि कोई आईकार्ड नहीं लटका कर चलेगे तो कार्रवाई होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026