परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी मारुफ आजम के पुत्र रफी आलम द्वारा फांसी लगा कर आत्मा हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रफी आलम अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए मुम्बई में एक कैटरिंग में काम करता था. उसके स्वजनों ने बताया कि वह पूर्व से डिप्रेशन में रहता था. जिसके कारण वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा.
वहीं परिजनों ने बताया कि अभी उसके मौत का सही खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह पांच भाई तथा दो बहनें हैं. जिसमें वह चौथे नंबर पर था. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व रफी के बड़े भाई राजन आलम की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी. मृतक रफी आलम के मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. स्वजनों के अनुसार शव मुंबई से मड़कन उसके घर पहुंच गया, जहां मंगलवार को मिट्टी दी गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…