महाराजगंज: केंद्र सरकार की गलत व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर गलत व जनविरोधी नीति का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजद नेता अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर उन्होंने संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है।

सरकारी नौकरी देने के वादों के बाद भी आजतक सभी विभाग में पद खाली हैं। बेरोजगार रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है जबकि केंद्र की सरकार इन सभी पर नियंत्रण पाने में विफल है। सभा को स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, अधिवक्ता रवींद्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, संजय यादव आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024