परवेज अख्तर/सिवान: महावीरी बड़ा अखाड़ा नागाजी के मठ की एक आम बैठक मंगलवार की शाम धर्मनाथ कसेरा के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा के वरीय सदस्य देवेंद्र लाल श्रीवास्तव तथा संचालन उप सचिव प्रेमशंकर प्रसाद प्रेमी ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2022 के आय-व्यय के लेखा का अनुमोदन किया गया, साथ ही इस वर्ष पूर्व की भांति भव्य तरीके से अखाड़ा निकालने पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अखाड़ा के अध्यक्ष कमला प्रसाद कसेरा के निधन के बाद उनके पुत्र धर्मनाथ प्रसाद कसेरा को अखाड़ा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके पूर्व पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद कसेरा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात हो कि कमला प्रसाद केसरा का निधन दो माह पूर्व हो गया था। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी सचिव ई. वीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में संयुत सचिव धर्मराज कसेरा, उप सचिव परमेश्वर राम, लाइसेंसी रामबाबू प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, सदस्य ठाकुर प्रसाद कसेरा, जयप्रकाश गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, कृष्णा प्रसाद सोनी, शंकर श्रीवास्तव, संदीप सोनी, संदीप कुमार कसेरा, राजू कुमार कसेरा, बबलू कुमार कसेरा, ओमप्रकाश पटवा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…