परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के कपिया जागीर स्थित संजय सिंह राजपूत के आवास पर बुधवार को भाजपा पन्ना प्रमुख की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अवधेश पांडेय ने सभी पन्ना प्रमुखों को बूथ के मुताबिक मतदाता सूची देकर विस्तार से चर्चा की तथा संगठन को बूथ स्तर पर विस्तार करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जिस-जिस मतदाता का फोटो या नाम गड़बड़ है उसे संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ से मिलकर उसे ठीक कराएं, मतदाता को उनके अधिकार को समझाएं। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख इस कार्य को जल्द से जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में अमरजीत सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह राजपुत, शिकु श्रीवास्तव, मुनमुन सिंह, भानु सिंह, इनशाद आलम उर्फ कैश, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…