परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज उप डाकघर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तत्वावधान में बुधवार को उप डाकघर के अभिकर्ता संघ ने 21 सूत्री मांगों को ले प्रदर्शन किया। अभिकर्ताओं ने दो अक्टूबर से छह अक्टूबर तक संघ के केंद्रीय आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर के समीप चल रहे देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का समर्थन भी किया।
अभिकर्ताओं की मांगों में पूर्व की भांति अभिकर्ताओं का कमीशन देने, तीन सालों में एजेंसी के होने वाले नवीकरण, पुलिस सत्यापन बंद करने, पेपरलेस व्यवस्था लागू करने, पीएलआई, सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन योजनाओं को अभिकर्ता के माध्यम से विक्रय करने आदि मांगे प्रमुख रूप से शामिल था। प्रदर्शन में डाक अभिकर्ता अशोक सिंह, ललन सिंह, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, चंदन सिंह, सुजीत कुमार, शाहिल कुमार, अनूप कुमार, रामजी प्रसाद आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…