परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष शारदा देवी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष गुड़िया कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत के 14 वार्डों में नाला, सड़क निर्माण के लिए तथा पोखरा के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर का काम पूरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होते ही अभिकर्ता को यह निर्देश दिया जाएगा कि कार्य प्राक्कलन के अनुसार होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों के अलावा शहर में एक दो जगह पार्क बनाने की योजना है। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण किया जाए इसकी भी खाका तैयार है। बैठक में समिति के सदस्य वार्ड पार्षद शालू सिंह, अर्चना सिंह, ईओ हरिश्चंद्र आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…