परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों में संसद सदस्यों एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे चंद्र वीर रमण ने बैठक की। बैठक में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों के सौंदर्यीकरण, नई ट्रेन चलाने की मांग की।
सांसद ने सिवान-दारौंदा- महाराजगंज-मशरख-छपरा ग्रामीण होते हुए पटना के लिए एक जोड़ी नई ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही महाराजगंज स्टेशन पर पहले से प्रस्तावित पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण शीघ्र कराने की तथा वाइफाइ सेवा बहाल करने की मांग की। साथ ही छपरा-बलिया एवं वाराणसी रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य को ले मांझी में बन रहे रेलवे पुल में तेजी लाने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…