महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सरकार के विरुद्ध निकाला मार्च

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार को सरकार के विरुद्ध शहर में मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी मुंशी ने किया। मार्च शहर के राजेंद्र चौक से आरंभ होकर सिहौता बाजार, बाटा मोड़, नया बाजार, शहीद स्मारक चौक, पुरानी बाजार, नखास चौक, मोहन बाजार होते हुए पुन: राजेंद्र चौक पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए मुंशी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महाराजगंज की जनता को दिग्भ्रमित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सरकार में नहीं थे और महाराजगंज में एक कार्यक्रम के दौरान कहे थे कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो महाराजगंज को जिला का दर्जा प्राप्त होगा। अब उनकी सरकार बिहार में 15 वर्षों से राज कर रही है, लेकिन महाराजगंज को जिला का दर्जा नहीं मिला। मुख्यमंत्री महाराजगंज को जिला का दर्जा देने का वादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि महाराजगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर एक-एक जनता जिला बनाओ संघर्ष समिति से जुड़ रही है ताकि इस लड़ाई को अंतिम रूप दिया जा सके। इस मौके पर मार्कंडेय कुमार सिंह, सुप्रिया कुमारी, अली इमाम अंसारी, आत्मा सिंह, डा. मधुसूदन सिंह समेत काफी संख्या में लाेग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026